Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Home Minister spoke to former Chief Minister Jairam over phone, took information on relief work in disaster affected areas
{"_id":"68678cb9d81cbe79de0d67c3","slug":"video-home-minister-spoke-to-former-chief-minister-jairam-over-phone-took-information-on-relief-work-in-disaster-affected-areas-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम से फोन पर की बात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों पर ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम से फोन पर की बात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों पर ली जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर शुक्रवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। केंद्रीय मंत्री ने ताजा हालात और बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एनडीआरएफ के अलावा आज सेना के जवानों की एक टुकड़ी भी पहुंच गई है और दुर्गम इलाकों में राशन और जरूरी सामान पहुंचाने में जुट गई है। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और होमगार्ड जवानों की ओर से दी जा रही सेवाओं को सराहते हुए कहा कि सभी पूरी मुस्तैदी से दिए गए कार्य को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश में भी टीमें जगह-जगह पहुंच रही हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन पहुंचाने के अलावा फंसे हुए लोगों को निकालने में इनकी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी एनडीआरएफ के सेकंक कमांडेंट रजनीश, एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्जित सेन और जिला पुलिस प्रमुख साक्षी वर्मा से संपर्क बनाए हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुबह ही बगस्याड़ पहुंचकर जलशक्ति, बिजली, और लोक निर्माण अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने संचार सेवाओं को दुरुस्त करने में जुटी कंपनियों के अधिकारियों से मौके पर बात कर जल्द दूरसंचार सेवाएं बहाल करने को कहा। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता अभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने और लापता लोगों की तलाश है। सभी टीमें तालमेल से काम कर रही है और इन्हें स्थानीय लोगों के साथ लगातार फीडबैक लेकर काम करने को कहा है। उन्होंने हरनाल नाला में सड़क खोलने में जुटी मशीनों के पास भारी बारिश बीच भी काम कर रहे इन लोगों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है आज शाम तक थुनाग पहुंच जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।