सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam Thakur visited flood affected Kuklah and Bagsyad

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सराज में अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी, प्रभावितों को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Jul 2025 05:58 PM IST
Jairam Thakur visited flood affected Kuklah and Bagsyad
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस बार की आपदा में मंडी जिले में बहुत तबाही हुई है। सराज समेत अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और लापता हुए दो दर्जन से अधिक लोगों की तलाशी में गंभीरता से काम किया जाए। बुधवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के कुकलाह और बगस्याड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र में तीन दिनों से न तो बिजली है और न संचार सेवाएं चल रही है। थुनाग पहुंचना ही मुश्किल हो गया है और जंजैहली तक मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। कई पर्यटक फंसे हुए हैं और जहां बादल फटने से लोग बह गए हैं उस गांव पख़रैर तक न तो प्रशासन पहुंच पाया है और न हम जा पा रहे हैं। 20 किमी के दायरे में सड़क नाममात्र बची है और जगह जगह सड़कों पर भारी लैंड स्लाइड हुए हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक अभी तक पख़रैर पंचायत के डेज़ी से ही 11 लोग, थुनाग से पांच और दो लोग पांडवशीला से लापता हैं। आज जहां भी गया हूं लोगों के घर और दुकानें बह गई हैं और शरण जैसे गांव में दस से 12 घर तबाह हुए हैं। इसी इलाके में करीब 200 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। यही हाल थुनाग इलाके का है जहां 150 से अधिक घर गिर गए हैं और इतने ही आंशिक रूप से टूट गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे इलाके में 25 से अधिक छोटे और बड़े पुल टूट चुके हैं। लोगों को आने जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। अभी तक प्रशासन राहत राशि तक नहीं बांट सका है और न प्रभावित इलाकों तक पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि आज ही मैंने केंद्र सरकार से बात कर एनडीआरएफ भेजने और राहत कार्यों के लिए वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर भेजने की मांग की थी और तुरंत गृह मंत्री जी ने ये भेज भी दिए। आज एनडीआरएफ के कमांडेंट रजनीश जी से मौके पर बात कर लापता लोगों को तलाश करने को युद्धस्तर पर काम करने को कहा है। जलशक्ति, लोक निर्माण और बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर से बैठक कर उन्हें निर्देश भी दिए हैं। रात को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने भी मिलकर नुकसान बारे जानकारी दी और आगे कैसे राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम चलाने है उस पर विस्तृत चर्चा की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री से भी आज सुबह बात हुई है और मैंने उनसे आग्रह किया है कि अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाए क्योंकि जिस तरह की ये त्रासदी हुई है आज से पहले इतना नुकसान सराज में कभी नहीं हुआ है। कुकलाह और बाखली सहित आस पास के क्षेत्रों के लोगों के लिए रोपवे की सुविधा को चौबीस घंटे और रियायती दरों पर बहाल करने बारे उन्होंने रोपवे के अधिकारियों से बात की और स्थानीय लोगों को जरूरी सामान यहां से ले जाने को कहा। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के तहत आने वाले कुकलाह और बाखली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्धस्तर पर सड़कों की बहाली का काम किया जाए। जयराम ठाकुर कैंची मोड़ से रोपवे के माध्यम से बाखली और कुकलाह पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक तौर पर जो त्रासदी इस क्षेत्र में हुई है इससे पहले ऐसी त्रासदी कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि कुकलाह और बाखली पुल टूट चुके हैं और अब इस क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन रोपवे ही है। इसलिए इस रोपवे को लोगों की सुविधा के लिए चौबीस घंटे रियायती दरों पर बहाल रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपना राशन आदि का सामान ले जाने की भी यहीं से ही अनुमति भी दी जाए, क्योंकि और कोई विकल्प लोगों के पास मौजूद नहीं है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से सराज के अन्य क्षेत्रों में लोगों के रेस्क्यू आपरेशन में तेजी लाने और राहत सामग्री को जल्द पहुंचाने की मांग भी रखी है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। यहां मौके पर सरोआ पंचायत के उप प्रधान देवेंद्र राणा उर्फ पम्मी ने बताया कि बारिश के दौरान जब यह आपदा आई तो एक छोटी सी खड्ड ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि मंदिर की सराय और 9 परिवारो के घऱ, बाखली पुल, कुक्लाह पुल, गावों को जोड़ने वाली सडके, बाइकें, स्कूटी, कारें और लोगों का घरेलू सामान सब कुछ पानी में बह गया। कुछ वाहन सिल्ट में फंसे हुए हैं। खड्ड के हर कोने में तबाही के निशान बिखरे हैं। अब तक सिर्फ पटवारी मौका देखने आया है बाकी कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। न राशन मिला, न टेंट, न फौरी राहत। उन्होंने मांग की है कि बेघर हुए लोगों का तुरंत किसी सुरक्षित जगह रहने का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मनीमाजरा में मकान गिराने पहुंचीं प्रशासन और निगम की टीमें, जेसीबी मशीन पर चढ़ीं महिलाएं, एक बेहोश

02 Jul 2025

Mandi: जयराम बोले- जब तक कुकलाह में पुल नहीं बनता तब तक छह पंचायतों को रोपवे से निशुल्क यात्रा दे सरकार

02 Jul 2025

हिसार में रात 12 बजे एचएयू के विद्यार्थियों का धरना खत्म, टैंट उखाड़े

02 Jul 2025

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, दिए निर्देश

02 Jul 2025

रोहतक के मगन हत्याकांड में दीपक और दिव्या की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

02 Jul 2025
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

02 Jul 2025

पंचायत चुनाव... नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, रायपुर में प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र 

02 Jul 2025
विज्ञापन

मोहाली कोर्ट में बिक्रम मजीठिया की पेशी, विरोध करने पहुंचे सुखबीर बादल को गुरुद्वारे जाने से रोका

02 Jul 2025

मिर्जापुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 86 मरीजों ने कराया परीक्षण

02 Jul 2025

महेंद्रगढ़ में नील गाय बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान

Lalu Yadav: जमीन लेकर नौकरियां दिलवाईं, CBI ने लालू के खिलाफ लगाए आरोप, कहा- पर्याप्त सबूत है

02 Jul 2025

Ujjain News: उज्जैन में मॉनसून की दस्तक, जनजीवन हुआ प्रभावित, निचली बस्तियों में भरा पानी

02 Jul 2025

Muzaffarnagar: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों पर मिला प्रवेश, 10 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

02 Jul 2025

सिरसा में शिक्षक प्राचार्य के साथ बैठक में रहे व्यवस्थ, चार साल के बच्चे की लापरवाही से मौत

02 Jul 2025

नारनौल में 'मेरे राम का सजा है दरबार पवनसुत आ जाना' पर झूमे श्रद्धालु

'अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता पहली प्राथमिकता', DG सैनिटेशन अनु मल्होत्रा

अमरनाथ यात्रियों का सांबा में शाही अंदाज में स्वागत, जम्मू बेस कैंप के लिए रवाना

02 Jul 2025

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण केंद्रों पर भक्तों की भारी भीड़

02 Jul 2025

सांबा में अमरनाथ यात्रियों का फूलों से भव्य स्वागत, सुरक्षा के बीच रवाना किया गया

02 Jul 2025

गुरेज घाटी के लोगों की सरकार से अपील- बाहरी पर्यटकों को भी मिले प्रवेश की अनुमति

02 Jul 2025

शोपियां के देवपोरा में आदिवासी अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर

02 Jul 2025

शोपियां अस्पताल के बाहर मक्की बेचते बुजुर्ग, बेरोजगारी की चुप्पी तोड़ती एक तस्वीर

02 Jul 2025

Mandi: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बगलामुखी रोपवे से लिया बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा

02 Jul 2025

मनीमाजरा पहुंचीं प्रशासन और निगम की टीमें, शिवालिक गार्डन के पास गिराएगी मकान; विरोध में आए भाजपाई

02 Jul 2025

फतेहपुर में आबकारी और पुलिस ने अवैध शराब से भरी एंबुलेंस को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार और लाखों का माल बरामद

02 Jul 2025

लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता महेश इंद्र सिंह नजरबंद

02 Jul 2025

Meerut: पेंशनरों की परेशानी सुनने खुद पहुंचे GOC सुमित राणा, मेरठ छावनी के वॉरेंटर नोड में हुई खास बैठक

02 Jul 2025

अमृतसर में अकाली नेता घरों में नजरबंद, मोहाली जाने पर पाबंदी

02 Jul 2025

फिरोजपुर जेल परिसर में छह मोबाइल फेंकता जेल मुलाजिम काबू

Damoh News: 50 साल से रह रहे, अब बताया अवैध! तेंदूखेड़ा में आदिवासियों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

02 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed