{"_id":"6a6f06f1bb08f245fe0d19ab","slug":"video-ladbhadol-youth-cleaned-water-tank-at-bus-stand-demand-water-filter-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल बस स्टैंड में युवाओं ने साफ की पानी की टंकी, विधायक से वाटर फिल्टर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल बस स्टैंड में युवाओं ने साफ की पानी की टंकी, विधायक से वाटर फिल्टर लगाने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:29 PM IST
Link Copied
स्थानीय बस स्टैंड पर लंबे समय से गंदे पड़े पानी के टैंक और वाटर कूलर की रविवार को युवाओं ने स्वैच्छिक रूप से सफाई की। रखरखाव के अभाव में टंकी और वाटर कूलर में मिट्टी व गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।
स्वच्छता अभियान में स्थानीय युवाओं शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत और आशीष कुमार ने भाग लिया। युवाओं ने खुद जिम्मेदारी उठाते हुए पानी की टंकी और वाटर कूलर को अच्छी तरह साफ किया।
स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित से जुड़ा सराहनीय कार्य बताया। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है, ऐसे में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बेहद जरूरी है।
सफाई अभियान के बाद स्थानीय लोगों ने जोगिंदरनगर विधायक और प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड में लगे वाटर कूलर के साथ जल्द से जल्द आधुनिक वाटर फिल्टर लगाया जाए।
लोगों ने कहा कि फिल्टर लगने से यात्रियों और आम जनता को सुरक्षित व शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।