Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi A three-day cricket tournament was organized by the Sumati Committee at Chakrod in Khaddar Panchayat of Ladbhadol Tehsil
{"_id":"683ec55b0767f27e4e05e2cd","slug":"video-mandi-a-three-day-cricket-tournament-was-organized-by-the-sumati-committee-at-chakrod-in-khaddar-panchayat-of-ladbhadol-tehsil-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल तहसील के खद्दर पंचायत के चकरोड में सुमति समिति द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल तहसील के खद्दर पंचायत के चकरोड में सुमति समिति द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित
लडभड़ोल तहसील के खद्दर पंचायत के चकरोड में मंगलवार को सुमति समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता केके सकलानी ने बतौर मुख्य अतिथि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। आयोजक सुमति समिति के अनिल, राकेश और शेर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। केके सकलानी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से ₹31,000 की राशि प्रदान करने की घोषणा की।वउन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देते हैं। उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने और खेलकूद जैसी रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस रोमांचक प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। दिन का सबसे दिलचस्प मुकाबला खद्दर-बी और चलौटी-बी के बीच खेला गया, जिसमें खद्दर-बी ने 10 रनों से जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त, रक्तल और ठारा के बीच हुए मैच में ठारा की टीम ने रक्तल को 50 रनों से पराजित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।