{"_id":"69dcb26ebf88610e6400ae60","slug":"video-mandi-bjp-outrage-erupts-in-dharampur-government-cornered-over-roster-dispute-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में भाजपा का आक्रोश फूटा, रोस्टर विवाद पर सरकार घिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में भाजपा का आक्रोश फूटा, रोस्टर विवाद पर सरकार घिरी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:37 PM IST
पंचायत रोस्टर में बार-बार किए जा रहे फेरबदल को लेकर क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। इसी मुद्दे पर सोमवार को धर्मपुर में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में जोरदार आक्रोश रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले धर्मपुर बाजार में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचायत रोस्टर में बार-बार बदलाव को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और इसे जनविरोधी करार दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी प्रकट की। इस मौके पर रजत ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से रोस्टर में बार-बार फेरबदल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में मिलीभगत की बू आ रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रोस्टर में बार-बार किए जा रहे बदलाव को तुरंत नहीं रोका गया, तो भाजपा इस मामले को न्यायालय में ले जाएगी और याचिका दायर कर न्याय की मांग करेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, जगदीश बिट्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष लेख राज और विनोद ठाकुर सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से रोस्टर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और बार-बार हो रहे बदलाव पर रोक लगाने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।