{"_id":"6aacf8dce4734c275f015ec4","slug":"video-mandi-dsp-dinesh-kumar-message-youth-drug-free-peer-pressure-awareness-program-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: 'नशे के लिए उकसाने वाले दोस्त का करें दृढ़ता से विरोध', मंडी में डीएसपी दिनेश कुमार ने युवाओं को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: 'नशे के लिए उकसाने वाले दोस्त का करें दृढ़ता से विरोध', मंडी में डीएसपी दिनेश कुमार ने युवाओं को दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:09 PM IST
Link Copied
युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें देश के विकास में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में करीब 290 विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी मंडी दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं के सामने आने वाली एक बड़ी चुनौती साथियों के दबाव (पीयर प्रेशर) पर भी विस्तार से बात की।
डीएसपी ने कहा कि युवाओं को अपने मित्रों और संगत का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। कई बार दोस्ती और साथियों के दबाव में आकर युवा ऐसी आदतों की ओर बढ़ जाते हैं, जिनसे बाद में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि यदि कोई मित्र उन्हें नशे की ओर ले जाने या नशा करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करे तो उसका दृढ़ता से विरोध करें।
उन्होंने विद्यार्थियों को उनके माता-पिता की उम्मीदों की भी याद दिलाई। डीएसपी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों से बड़ी उम्मीदें रखते हैं। युवाओं को अपने अच्छे आचरण और उपलब्धियों के माध्यम से इन उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।
‘युवा देश की अमूल्य विरासत के उत्तराधिकारी’
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि देश की आजादी अनेक लोगों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी इस स्वतंत्रता और देश की अमूल्य विरासत की उत्तराधिकारी है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से खुद को दूर रखें और स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी नशा मुक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को सामने रखा गया। प्रस्तुतियों के जरिए युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, मंडी के प्रभारी सुनील कुमार, कार्यालय सहायक सुरेश कुमार, एंटी-ड्रग सेल की संयोजक डॉ. रतन ठाकुर, फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन प्रेमी और एनसीसी आर्मी विंग के लेफ्टिनेंट डॉ. बलबीर सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपाली अशोक ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।