{"_id":"6ae5c1cebecd3b17d60946fa","slug":"video-mandi-hina-and-sunil-emerge-winners-in-speech-and-poster-making-competitions-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिना और सुनील रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिना और सुनील रहे अव्वल
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के माैके पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग के कैडेटों सहित विद्यार्थियों और महाविद्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की। प्राचार्य ने सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। एनसीसी एयर विंग के फ्लाइट कमांडर एवं एसोसिएट एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक और एकीकृत भारत के महान शिल्पकार थे। उन्होंने कैडेटों से जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। लेफ्टिनेंट डॉ. बलबीर सिंह ने भी राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे भाषण प्रतियोगिता में कैडेट हिना प्रथम, विवेक द्वितीय और कविता तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में कैडेट सुनील प्रथम, भूमिका द्वितीय और कविता तृतीय स्थान पर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।