{"_id":"6ae5c0e4cd1d8e114005865f","slug":"video-sundernagar-deliberations-on-development-works-during-the-review-meeting-of-the-20-point-programme-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर: 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर: 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन
सुंदरनगर के पंचायत समिति सभागार में योजना विकास और 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अमर नेगी ने की, जबकि हिमाचल प्रदेश जल बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शशि शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र लोगों को इनका लाभ मिले। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अधिक से अधिक पात्र लोगों को इनसे जोड़ने का आह्वान किया। सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग चलो गांव की ओर अभियान शुरू करेगा, जिसके तहत सात दिन में गांव में विभाग एक दिन लोगों से मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगा। इस अभियान की पहल मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र से शुरू की जाएगी। बैठक में एसडीएम अमर नेगी ने उपमंडल में प्रदेश सरकार की ओर से पिछले चार वर्षों के दौरान करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सड़कों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा से उनके क्रियान्वयन की स्थिति का पता चलता है और जहां सुधार की आवश्यकता हो, वहां समय रहते कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक में प्राप्त जानकारी और विभागीय प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष भी प्रस्तुत की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।