{"_id":"6aba5a5f3263da7cb701ddab","slug":"video-mandi-horticulture-minister-inspects-japanese-fruit-cluster-in-barot-valley-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: बागवानी मंत्री ने बरोट घाटी में जापानी फल क्लस्टर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बागवानी मंत्री ने बरोट घाटी में जापानी फल क्लस्टर का किया निरीक्षण
बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सोमवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की बरोट घाटी का दौरा कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धमच्याण क्लस्टर में जापानी फल (पर्सिमोन) की फ्यूयू किस्म के लगाए गए 19,280 पौधों तथा संबंधित अधोसंरचना का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि सुधार, सौर ऊर्जा बाड़बंदी तथा सूक्ष्म सिंचाई व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को ड्रिप सिंचाई से संबंधित शेष कार्य आगामी दो माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। जगत सिंह नेगी ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बरोट क्षेत्र में 75 हेक्टेयर भूमि को एचपी शिवा परियोजना के तहत शामिल कर पांच क्लस्टर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश को लगभग 1200 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है और 6,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बागवानी विकास का कार्य किया जा रहा है। परियोजना के तहत लीची, अमरूद, अनार सहित विभिन्न उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा किसानों-बागवानों को पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर बागवानी मंत्री ने स्थानीय बागवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूल थल्टूखोड़ की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। जोगिंद्रनगर से थल्टूखोड़-बरोट चलने वाली बस सेवा को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल धमच्याण-1, महिला मंडल धमच्याण-2 तथा बड़ी वजगाहण महिला मंडल को 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा की। उपनिदेशक बागवानी संजय गुप्ता ने एचपी शिवा परियोजना के तहत बरोट क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।