{"_id":"68399e7523354310be01f6ed","slug":"video-mandi-leader-of-opposition-jairam-thakur-said-development-work-has-been-stopped-for-two-and-a-half-years-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- ढाई साल से विकास कार्यों पर पूर्ण विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- ढाई साल से विकास कार्यों पर पूर्ण विराम
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर हिमाचल प्रदेश को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को मंडी के लंबाथाच में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों पर पूर्ण विराम लग गया है। खासकर उनके विधानसभा क्षेत्र सराज के हितों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार सराज के लिए स्वीकृत बड़े संस्थानों और प्रोजेक्ट्स में अड़ंगा डाल रही है, जिससे क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। जयराम ठाकुर ने बताया कि लंबाथाच में सराज कॉलेज के लिए 8 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित साइंस ब्लॉक की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन केवल अढाई करोड़ रुपये जारी किए गए। ठेकेदार ने निर्माण शुरू किया, मगर अपर्याप्त बजट के कारण अढाई साल से काम बंद है। इससे निर्माण सामग्री जंग खा रही है और भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। इसी तरह, हॉर्टीकल्चर और फॉरेस्ट्री कॉलेज के लिए 205 बीघा जमीन का चयन हुआ और वन विभाग की स्वीकृति भी मिली, लेकिन 240 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत 10 करोड़ रुपये भी वापस ले लिए गए। ठाकुर ने आगे कहा कि 2019 में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में सराज के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज की अधिसूचना जारी की गई थी और 150 पद सृजित किए गए थे। बगस्याड के फार्मेसी कॉलेज के लिए 48 करोड़ रुपये जारी किए गए, लेकिन निर्माण में देरी से लागत दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल का विकास रुक गया है। लोग शिकायत कर रहे हैं कि प्रदेश में कोई काम नहीं हो रहा। संस्थान बंद किए जा रहे हैं और सराज के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। ठाकुर ने सुक्खू को हिमाचल का सबसे नुकसान पहुंचाने वाला मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के आते ही विकास को ग्रहण लग गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।