Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Manchali Thakur and Karanveer became Mandi District BJP General Secretaries, Rakesh Walia got the command of BJP Media Incharge for the second time in a row
{"_id":"6890a0ecaa2a3c28060356dc","slug":"video-mandi-manchali-thakur-and-karanveer-became-mandi-district-bjp-general-secretaries-rakesh-walia-got-the-command-of-bjp-media-incharge-for-the-second-time-in-a-row-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी जिला भाजपा महामंत्री बने मांचली ठाकुर व करणवीर, लगातार दूसरी बार राकेश वालिया को मिली भाजपा मीडिया प्रभारी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी जिला भाजपा महामंत्री बने मांचली ठाकुर व करणवीर, लगातार दूसरी बार राकेश वालिया को मिली भाजपा मीडिया प्रभारी की कमान
भारतीय जनता पार्टी मंडी जिला ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में मांचली ठाकुर और करणवीर को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर राकेश वालिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार भाजपा मंडी जिला का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, शेर सिंह, अजय सकलानी, द्रौपति उर्फ रजनी ठाकुर, सुकन्या, शिव राम को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष विरेंद्र सिंह आर्य, सचिव रोहित भभौरिया, गीता देवी, गीता देवी, रमा देवी, रमा गुप्ता, देवेंद्र कुमार रावत, राकेश चौधरी, कार्यालय सचिव रमन शर्मा को बनाया गया है। प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ठाकुर, आईटी प्रमुख संयोजक देवेंद्र कुमार राणा, आईटी प्रमुख सह-संयोजक नीतिज शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अनिल कुमार जम्वाल, सोशल मीडिया सह-संयोजक संजय वर्मा को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य झाबे राम, भूपेंद्र पाल, सूरजमणि, लीला वर्मा, चमन ठाकुर, काहन सिंह, गायत्री ठाकुर, शिव राम, मेघ सिंह, मीरा चौहान, शोभा राम, नरोत्तम राम, भगवान चंद शर्मा, गुरदेव शर्मा, सोनी सिंह, पूजा धीमान, यशपाल वर्मा, चंचल शर्मा, कंचन शर्मा, दीवान चंद ठाकुर, सुदेश कुमारी सेन, संतोष कुमारी, नवीन गुलेरिया, कमलेश कुमारी व राज कुमारी को शामिल किया गया है। इसके अलावा भेद राम, मोहन सिंह ठाकुर, सुनीता देवी, इंद्रा देवी, मनोहर लाल, सचिन शर्मा, नीला देवी, शेष राम, कुशाल शर्मा, मीना देवी, अरुण बरठा, धनी राम, भावना खनोडिया, रणवीर सिंह, रमेश चंद, कश्मीर सिंह, अजय धरवाल, मेघना ठाकुर, शांतिस्वरूप को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूम में शामिल किया गया है। भाजपा जिला मंडी के संगठन सह प्रभारी सवतंत्र संख्यान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और समाज के लिए काम करने वाली पार्टी है। वहीं, जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवाशक्ति का संतुलन रखा गया है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।