{"_id":"6890460e2fb8ed490604a355","slug":"video-villager-died-on-spot-after-being-attacked-by-elephant-in-jashpur-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गजराज बन गए काल: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मार डाला, 27 हाथियों के दल को देखने गए थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराज बन गए काल: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मार डाला, 27 हाथियों के दल को देखने गए थे लोग
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानव-हाथी संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। बगीचा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरमहाकोना के कदमबथान गांव में रविवार दोपहर एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के रमेश यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर गांव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण जंगल के किनारे पहुंचे थे, जहां बीते कई दिनों से 27 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ग्रामीणों का उद्देश्य हाथियों को देखने का था, लेकिन जैसे ही हाथियों ने मानव उपस्थिति को महसूस किया, वे असहज हो गए और हमला कर दिया। घटना में हाथियों ने तीन लोगों का पीछा किया, जिनमें से रमेश यादव दुर्भाग्यवश हाथी की चपेट में आ गया। गुस्साए हाथी ने रमेश को सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी की सूचना के बावजूद वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हाथियों के मूवमेंट को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को सचेत करने में विभाग की नाकामी अब जानलेवा साबित हो रही है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से बगीचा वन परिक्षेत्र के सुतरी, कालिया, कुटमा, बगीचा और गुरमहाकोना क्षेत्र में 27 हाथियों का दल घूम रहा है। शनिवार को भी हाथियों ने कई किसानों की फसल रौंद दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।