Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Various organizations and school children took out a tiranga yatra in Dharampur under the leadership of state BJP media co-incharge Rajat Thakur
{"_id":"682ef16e9a51839208013a5d","slug":"video-mandi-various-organizations-and-school-children-took-out-a-tiranga-yatra-in-dharampur-under-the-leadership-of-state-bjp-media-co-incharge-rajat-thakur-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों व स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों व स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और शौर्य को सलाम करते हुए वीरवार को धर्मपुर में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और स्कूली विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जिन्होंने देश भक्ति के रंग में सराबोर होकर भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान और गर्व व्यक्त किया। धर्मपुर खेल मैदान से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए दोबारा खेल मैदान पहुंची। इस तिरंगा सम्मान यात्रा में डॉ. विजय मैमोररियल सीनियर सकेंडरी स्कूल धर्मपुर, न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने कहा हमारी सेना ने पाकिस्तान के 11 आतंकी ठिकाने उड़ाये है पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने पर मजबुर कर दिया। उन्होंने कहा सेना के साहस व पराक्रम पर पूरे देशवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा हमारी सेना ने पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा है और अगर पाकिस्तान आगे ऐसी हरकत करेगा तो उसका क्या हाल होगा ये वही जानेगा। उन्होंने कहा भारत सरकार ने जो पाबदिंया लगाई है उसका हम समर्थन करते है। इस मौके पर धर्मपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष दलीप सिंह, महामंत्री सुरेन्द्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद बिट्टा, धर्मपुर की प्रधान ज्योति ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष नेकराम ठाकुर सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता , भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।