{"_id":"682e2afcbf17dc31c108620f","slug":"video-good-work-of-azamgarh-police-inter-district-robber-arrested-three-robbery-incidents-revealed-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ पुलिस का गुडवर्क, अंतरजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, तीन लूट की घटनाओं का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ पुलिस का गुडवर्क, अंतरजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, तीन लूट की घटनाओं का किया खुलासा
फूलपुर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय लुटेरे दीपांकल तिवारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन लूट की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। अभियुक्त के कब्जे से 40,050 रुपये नगद, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 15 अप्रैल को धर्मेंद्र कुमार आर्य, निवासी सैदपुर, थाना फूलपुर ने तहरीर दी कि वह अपनी पत्नी के साथ पलिया बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये निकालकर स्कूटी से घर जा रहे थे। खानजहांपुर-सैदपुर रोड पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के सिर पर प्रहार कर स्कूटी गिरा दी और गले की सोने की चेन, पर्स जिसमें एक लाख रुपये, मोबाइल, पासबुक और स्कूल की चाबी थी लूटकर फरार हो गए। इस मामले में थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना में दो अभियुक्तों सत्यम राजभर और दीपांकल तिवारी का नाम सामने आया। सत्यम राजभर को 10 मई को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दीपांकल तिवारी फरार था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद के नेतृत्व में पुलिस ने बिलारमऊ ढाबा के पास से दीपांकल तिवारी निवासी चौबहा, थाना सरपतहां, जौनपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट की रकम 40,050 रुपये, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।