{"_id":"682dd18c6859bd3805071b42","slug":"video-handicraftsmen-found-new-ways-to-attract-tourists-workshop-on-packaging-and-branding-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्पियों को मिले पर्यटकों को लुभाने के नये तरीके, पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्पियों को मिले पर्यटकों को लुभाने के नये तरीके, पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर कार्यशाला
कश्मीर हाट के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को एएमएसएमई की ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर कार्यशाला शुरू हुई। 21 से 28 मई तक चलने वाली कार्यशाला में पूरे कश्मीर के पहले दिन करीब 100 हस्तशिल्पियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में उन्हें पर्यटकों को लुभाने और अपने उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर पैकेजिंग और बेचने के लिए ब्रांडिंग के गुर सिखाए गए। इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी चला जिसमें शिल्पियों ने कार्यशाला से जुड़े सवाल पूछे और अपनी समस्याएं भी बताईं।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कश्मीर के डीसी मोहिउद्दीन भट ने कार्यशाला में हस्तशिल्पियों से काम और विपणन के दौरान आने वाली उनकी समस्याएं जानीं और इसके निराकरण के लिए सुझाव भी मांगे। इस दौरान कई शिल्पियों ने अपनी बात रखी। एक शिल्पी ने बेहतर जीविकोपार्जन के लिए सरकार से मदद की उम्मीद लगाई और आय से जुड़े कुछ सुझााव दिए। डीसी ने सभी को खुद सूचीबद्ध किया और बेहतर समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है शिल्पियों को बेहतर दाम मिलें, उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रशासन पूरी मदद करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।