{"_id":"682d78f9e408b36d6b0d78b8","slug":"video-kuldeep-pathania-accused-the-officials-of-his-own-government-of-plotting-a-conspiracy-know-what-he-said-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कुलदीप पठानिया ने अपनी ही सरकार में अधिकारियों पर लगाए षड्यंत्र रचने के आरोप, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कुलदीप पठानिया ने अपनी ही सरकार में अधिकारियों पर लगाए षड्यंत्र रचने के आरोप, जानें क्या बोले
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने अपने ही सरकार में अधिकारियों पर षड़यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं। जिले में जिला परिषद वार्ड के परिसीमन को लेकर उन्होंने यह सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद वार्ड के परिसीमन अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से की गई शरारत की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अधिकारियों ने किसी षड्यंत्र के तहत जिला परिषद वार्डों का परिसीमन किया है। यह परिसीमन किसी भी सूरत में जनता की भलाई के लिए नहीं है। जिन अधिकारियों की इस परिसीमन में भूमिका है, उनकी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिकायत की जाएगी। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सरकार द्वारा कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अधिकारियों ने राजनीति से प्रेरित होकर यह किसी के इशारे से किया है। बंद कमरे में बैठकर 48 किलोमीटर लंबे जिप वार्ड बना दिए गए हैं। आखिर परिसीमन का क्या पैमाना है, यह समझ नहीं आ रहा है। एक नहीं, बल्कि जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में जिप वार्ड परिसीमन में बड़ी गड़बड़ की गई है। इस परिसीमन को लेकर नेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों की राय तक नहीं ली गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। मंडी की सीमा वाले क्षेत्रों के वार्ड को हमीरपुर विस क्षेत्र की पंचायतों को शामिल किया गया है। बीते कुछ दिनों से जिले में लगातार जिला परिषद वार्ड के प्रस्तावित परिसीमन पर लगातार सवाल उठ रहे है। जिला प्रशासन की ओर से परिसीमन को लेकर आपत्तियां आमंत्रित की गई है। भाजपा की ओर से भी परिसीमन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा कई पंचायतें भी जिला प्रशासन को परिसीमन में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।