{"_id":"682d7e9d0f27a43abc03efaa","slug":"video-five-players-left-for-delhi-for-asian-ju-jitsu-championship-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप के लिए पांच खिलाड़ी दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप के लिए पांच खिलाड़ी दिल्ली रवाना
जाॅर्डन के अम्मान में नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप 21 से 26 मई तक आयोजित होगी। इसमें जिले के क्षितिज सिंह, हैप्पी सिंह, रूनू शर्मा, आकृति कौर और जसपुर की काजल देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने मंगलवार को खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना किया। महासचिव व कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि भारतीय जु-जित्सू टीम रात्रि में भारतीय टीम के हेड कोच व जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेशी विनय कुमार जोशी, महासचिव सिहान अमित अरोरा, कोच अमरजीत सिंह की अगुवाई में आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से अम्मान, जॉर्डन के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता में देश से 35 खिलाड़ी जु–जित्सू खेल के ने–वाजा, जु–जित्सू फाइटिंग, कॉन्टैक्ट, डूओ–शो इवेंट्स में शामिल होंगे। पदक विजेता व सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले 20वें एशियाड गेम्स नागोया आईची जापान व 7वें एशियन इंडोर और मार्शल आर्ट्स गेम्स रियाद, सऊदी अरब में प्रतिभाग करने और भारतीय टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।