{"_id":"682d779c4c3f2c8ae50333d8","slug":"video-in-mahendragarh-the-chairman-stopped-the-work-alleging-use-of-low-quality-material-in-the-construction-of-11-hatta-bazar-roads-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण में हल्की सामग्री का आरोप लगा चेयरमैन ने रुकवा दिया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण में हल्की सामग्री का आरोप लगा चेयरमैन ने रुकवा दिया काम
महेंद्रगढ़ के 11 हट्टा बाजार के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए नगरपालिका चेयरमैन व शहरवासियों ने बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। दस साल के लंबे इंतजार के बाद इसके निर्माण का काम शुरू किया गया था। इसके लिए नपा की ओर से 2.81 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। लोगों ने निर्माण सामग्री की जांच की मांग उठाते हुए नारेबाजी की।
सड़क निर्माण कार्य में सामग्री की गुणवत्ता व नियमों को दरकिनार कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल का आरोप लगाया है। लोगों की शिकायत पर नगरपालिका के चेयरमैन रमेश सैनी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। चेयरमैन का कहना है कि निर्माण सामग्री की मिक्सिंग के लिए नियमानुसार आरएमसी प्लांट का उपयोग होना चाहिए था, लेकिन इसकी बजाय एक छोटी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। नगरपालिका में इस समय अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे निगरानी में कठिनाई हो रही है। नियमों के उल्लंघन के चलते हमने निर्माण कार्य रुकवा दिया है और उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी जाएगी।
इसके अलावा सड़क के बीचोंबीच लगे बिजली के पोल भी अब तक नहीं हटाए गए हैं। नगर पालिका को बिजली निगम द्वारा पोल और तारों को शिफ्ट करने के लिए 70 लाख रुपये का बजट सौंपा गया था, लेकिन बिना पोल हटाए ही निर्माण शुरू कर दिया है। इससे न केवल सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी, बल्कि भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहेगी। पूर्व में भी शहर की सड़कों की स्थिति खराब रही है। मसानी चौक से बालाजी चौक की सड़क कुछ ही महीनों में जर्जर हो गई थी, जिससे लोग आज भी परेशान हैं। नगरपालिका में स्थायी अधिकारियों की कमी भी इस अव्यवस्था का बड़ा कारण मानी जा रही है। एमई का पद रिक्त है, जिससे तकनीकी निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि जब तक निर्माण कार्य नियमों के अनुसार और उच्च गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा, तब तक कार्य नहीं शुरू करने दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।