{"_id":"682d7e947327c689220e4b74","slug":"video-bhojan-mata-took-out-a-rally-and-demonstrated-at-the-collectorate-regarding-their-demands-in-rudrapur-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: हटाया तो भूखी रहेंगी भोजनमाताएं, मांगों को लेकर कलक्ट्रेट तक निकाली रैली; सीएम को भेजा सात सूत्री मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: हटाया तो भूखी रहेंगी भोजनमाताएं, मांगों को लेकर कलक्ट्रेट तक निकाली रैली; सीएम को भेजा सात सूत्री मांग पत्र
उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन के बैनर तले भोजन माताओं ने रैली निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने 26000 रुपये मासिक मानदेय सहित सात सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। उन्होंने सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप मढ़ा है। चेताया कि यदि उन्हें स्कूलों से हटाया गया तो वे सामूहिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठेंगी। बड़ी संख्या में मंगलवार को भोजन माताएं पुलिस कार्यालय के सामने नैनीताल रोड पर एकत्र हुईं। वहां से वे नारेबाजी करतीं हुईं रैली निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचीं। इस पर कर्मियों ने गेट बंद कर दिए तो वहां करीब 20 मिनट तक प्रदर्शन किया गया। इसके बाद गेट खुलने पर उन्होंने कलक्ट्रेट में ओसी गौरव पांडे को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्हाेंने कहा कि लंबे समय से ज्ञापन भेजने के बावजूद सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कल्याण कोष से उनके लिए जो घोषणा की थी, उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। भोजनमाताओं को छात्र संख्या कम होने का हवाला देकर स्कूलों से हटाया जा रहा है। वहां जिलाध्यक्ष रेखा राणा, संध्या रानी, राधा जोशी, रविता, सुनीता देवी, मीना देवी, चंपा देवी, सुषमा शर्मा, अंजली मंडल, हंसी देवी और कमला कांडपाल सहित कई मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।