{"_id":"682d80a643784ca2fe022ff4","slug":"video-tribute-meeting-organized-in-ghumarwin-on-the-death-anniversary-of-former-pm-rajiv-gandhi-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर घुमारवीं में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर घुमारवीं में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर घुमारवीं के रैन बसेरा परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेश धर्माणी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में आईटी और टेलीकॉम क्रांति की नींव रखी। उन्होंने पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त बनाने, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बुनियाद रखने और भारत की विदेश नीति को नई दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। आज भारत 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का सॉफ्टवेयर निर्यात करता है और एक डिजिटल महाशक्ति के रूप में उभरा है, जो राजीव गांधी की दूरदृष्टि का परिणाम है। कहा कि देश के आर्थिक उदारीकरण की बुनियाद राजीव गांधी की नीतियों में ही छिपी थी। विज्ञान, तकनीक और युवाओं पर उनके विशेष ध्यान के चलते आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। अगर आधुनिक भारत के निर्माता की बात की जाए, तो राजीव गांधी का नाम सबसे आगे आता है। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की मजबूत नींव रखी। उनका सपना था कि गांव, गरीब, युवा और किसान भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, कांग्रेस सेवा दल के सचिव सोम प्रकाश समेत कई कांग्रेस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।