{"_id":"682dd4b409f31915f100aec9","slug":"video-two-accused-arrested-with-weapons-and-cash-in-moga-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में हथियार और नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ की टीम और मोगा सीआईए स्टाफ ने एक संयुक्त अभियान के दौरान मोगा के बुकनवाला रोड स्थित एक घर पर तलाशी ली। घर से भारी मात्रा में हथियार, नकदी और संदिग्ध सामग्री बरामद की है। कुछ दिन पहले एनसीबी ने लखबीर सिंह और नवजोत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद बुकनवाला रोड निवासी बलराज सिंह और देवेंद्र सिंह के घर पर रेड की गई। बलराज सिंह और देवेंद्र सिंह नशा तस्कर हैं। इनके घर की तलाशी के दौरान एक 12 बोर राइफल, 128 राउंड 32 बोर के जिंदा कारतूस, एक 32 बोर पिस्तौल, 25 राउंड 45 बोर जिंदा कारतूस, 45 बोर पिस्तौल, दो मैगजीन,12 बोर के 143 जिंदा कारतूस, 32 बोर के 28 ऑटो राउंड, 5,19,000 कैश, आईपैड, लैपटॉप, नोट गिनने वाली मशीन, और 5 तोले सोने की गहने बरामद हुए हैं। बलराज सिंह और देवेंद्र सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।