Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad SP gave information; threatening mail was sent to the administration at 7 am, not found after search operation
{"_id":"682d85482f8a2db84201d304","slug":"video-fatehabad-sp-gave-information-threatening-mail-was-sent-to-the-administration-at-7-am-not-found-after-search-operation-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद एसपी ने दी जानकारी; सुबह 7 बजे भेजी गई थी प्रशासन को धमकी भरी मेल, सर्च अभियान बाद नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद एसपी ने दी जानकारी; सुबह 7 बजे भेजी गई थी प्रशासन को धमकी भरी मेल, सर्च अभियान बाद नहीं मिला
फतेहाबाद लघु सचिवालय को ईमेल करके बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन एक्टिव हो गया। लघु सचिवालय की बिल्डिंग को सील करके तलाशी अभियान चलाया गया। करीब 1 घंटे तक पुलिस प्रशासन ने खुद तलाशी अभियान चलाया।
जिसके बाद हिसार से बम स्क्वायड सीआईडी हरियाणा की टीम फतेहाबाद पहुंची। उसके द्वारा लघु सचिवालय की बिल्डिंग में उसके आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि सरकारी ईमेल पर आज सुबह करीब 7:00 बजे एक ईमेल प्राप्त हुई। जिसमें कुछेक दक्षिण भारतीय लोगों के नाम भी लिखे हुए हैं। जिनका फतेहाबाद इलाके से कोई संबंध नहीं है। मेल से बम की धमकी दी गई है।
इस मेल के मिलने के बाद उनकी पूरी टीम पूरी तरह चौकस है। पूरे लघु सचिवालय में तलाशी अभियान भी चलाया गया है, जहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एसपी ने कहा कि उनके द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। यह मेल कहां से आई है। इसको लेकर जी-मेल के अधिकारियों से भी जानकारी मांगी गई है. ताकि शरारती तत्व पर कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।