{"_id":"6b040acfe7b542e5320b9a10","slug":"video-mandi-viksit-bharat-young-leader-dialogue-third-stage-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तीसरे चरण में 17 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तीसरे चरण में 17 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:13 PM IST
Link Copied
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के जिला स्तरीय तीसरे चरण में मंडी के 17 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित इस चरण में युवाओं ने ‘क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फॉर द माउंटेन रीजन’ विषय पर निबंध लिखकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस चरण में चयनित प्रतिभागियों को पांच दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
भारत सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मंडी जिले के युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिले से करीब 31 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से एक हजार युवाओं को निबंध लेखन के लिए आमंत्रित किया गया, जबकि 350 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से इसमें भाग लिया।
इसके बाद 61 प्रतिभागियों का चयन तीसरे चरण के लिए किया गया था। जिला स्तर पर आयोजित इस चरण में 17 युवाओं ने अपने विचार और प्रतिभा प्रस्तुत की।
भारती मोंगरा ने बताया कि धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। वहां से केवल पांच युवाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अपने विचार और प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मंडी जिले में कार्यक्रम के संचालन और निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।