{"_id":"68398837dca8f9d926007220","slug":"video-mandi-women-were-made-aware-in-a-one-day-workshop-organized-in-dharmapur-panchayat-under-the-pm-micro-food-processing-enterprise-formalization-scheme-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के तहत कार्यशाला में महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के तहत कार्यशाला में महिलाओं को किया जागरूक
पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के तहत धर्मपुर पंचायत घर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को जागरूक करने के लिए डॉ. अमनदीप चंदेल आये थे उन्होंने सरकार द्वारा एफपीओ, किसान उत्पादक कंपनी, सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूह और निजि उद्यमों को सांझा बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सहायता प्रदान करता है । उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह कैसे अपने लोकल प्रोडक्ट बनाकर उन्हें बाजार में बेच सकता है और इसको ब्रांडिंग व मार्केेटिंग की जरूरत पड़ती है । यह सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को ब्राडिंग और मार्केटिंग रणनितियों के विकास में सहायता करता है ताकि वे अपने उत्पादों को बाजार में प्रभावी ढंग से पेश कर सके। यह स्वयं सहायता समूहों को सीड कैपिटल या प्रारंभिक पूंजी प्रदान करता है ताकि वे सदस्य परिवारों को लोन की सुविधा प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सीड फंड 40-40 हजार रूपये स्वीकृत हुआ है इसके बारे में जागरूक किया कि वह कैसे इस पैसे को खर्च करना है । उन्होंने कहा कि मंडी जिला के चार ब्लाक इसके बचे थे आज धर्मपुर में यह जागरूकता शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में कुल 2700 के करीब महिलाएं जुड़ी है जिनको सीड केपिटल के तहत यह राशि दी जा रही है। इस मौके पर बीडीओ धर्मपुर बालम राम, खंड समन्वयक कमलेश गुलेरिया, अनिल कुमार मिशन कार्यकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।