फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur bushahr rss vijayadashami path sanchalan 101st foundation day

रामपुर में आरएसएस का पथ संचलन, सत्यनारायण मंदिर के पास महिलाओं ने की पुष्पवर्षा

Tue, 20 Oct 2026 03:12 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:12 PM IST
rampur bushahr rss vijayadashami path sanchalan 101st foundation day
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की रामपुर नगर इकाई की ओर से मंगलवार को विजयदशमी पर्व और संघ का 101वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया और अनुशासित पथ संचलन निकालकर राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। चाटी से शुरू हुआ पथ संचलन राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से होते हुए रामपुर बाजार पहुंचा। बाजार की परिक्रमा करने के बाद संचलन सत्यनारायण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। मंदिर के समीप महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चाटी में शस्त्र पूजन के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर अनुशासित पंक्तियों में पथ संचलन पर निकले। चाटी पुल से होते हुए स्वयंसेवक मुख्य बाजार पहुंचे और वहां से सत्यनारायण मंदिर परिसर तक पहुंचे। इस दौरान विजयदशमी के महत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. चंद्र प्रकाश ने स्वयंसेवकों को विजयदशमी के महत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन और विजयदशमी संघ के प्रमुख उत्सवों में शामिल हैं। संघ में छह उत्सव मनाए जाते हैं, जिनमें विजयदशमी का विशेष महत्व है। यह पर्व स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति संकल्प, समर्पण और कर्तव्यभाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक का ध्येय राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना था और संगठन इसी उद्देश्य को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य समाज में अनुशासन, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। प्रांत कार्यवाह ने कहा कि संघ समाज परिवर्तन के उद्देश्य से पंच परिवर्तन के विचार को आगे बढ़ा रहा है। इसमें सामाजिक समरसता, परिवारों में संस्कारों को मजबूत करना, स्वच्छ पर्यावरण, नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के विभिन्न हिस्सों में अराजकता, आतंकवाद और आपसी मतभेद जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में भारत की सनातन परंपरा के मूल्यों और विचारों के माध्यम से शांति, सद्भाव और आपसी समन्वय का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति और समाज में सद्भाव की कामना की गई। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रतलाम: कालिका माता मंदिर में तलवारों के साथ गरबा, आज 51 फीट के रावण का दहन, प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी

20 Oct 2026

कांगड़ा: 'कुथू ते आया मेरा रुणझुणुआ' पर झूमा धर्मशाला, दशहरा मेले की स्टार नाइट में हिमाचली गीतों की धूम

20 Oct 2026

पहाड़ दरका तो सड़क पर खुद लग जाएंगे बैरिकेड, हमीरपुर के छात्र ने बनाया ‘स्लोप सेंटिनल एआई’ मॉडल

कांगड़ा: जयसिंहपुर दशहरा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायकों के नाम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक

20 Oct 2026

सचिन पायलट पहुंचे जंडियाला गुरु, मास्टर जगदीप सिंह के परिवार को इंसाफ का भरोसा

20 Oct 2026
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अभिनेता पर फायर करने वाले बदमाशों को मुंबई पुलिस को सौंपा, आरोपियों की उम्र पर मतभेद

20 Oct 2026

मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर में विजयादशमी पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

20 Oct 2026
विज्ञापन

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के मकान पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

20 Oct 2026

भिवानी में डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर मिला शव

20 Oct 2026

गोरखपुर: सिकरीगंज में नवमी पर दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़

19 Oct 2026

लखनऊ में सरकारी गनर आशीष कुमार ने गोमती में लगाई छलांग

19 Oct 2026

VIDEO: 90 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन, सुलोचना के विलाप ने नम किए दर्शकों के नैन

19 Oct 2026

गोरखपुर: दीवान बाजार में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा बनी आकर्षण

19 Oct 2026

VIDEO: रावण दहन स्थलों पर रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना घाटों पर की बैरिकेडिंग

19 Oct 2026

गोरखपुर: आर्यनगर के दिलेजाकपुर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

19 Oct 2026

VIDEO: रील देख तीन दोस्तों ने उठाया ऐसा कदम, परिजन के उड़ गए होश; पुलिस को इस हाल में मिले

19 Oct 2026

VIDEO: आधी रात सड़क पर घूमती मिली युवती, दिल्ली से स्पा सेंटर में नाैकरी के लिए आई थी, पुलिस ने परिजन को साैंपा

19 Oct 2026

गोरखपुर: शाहपुर में स्वचालित प्रतिमा से हुआ महिषासुर वध का मंचन

19 Oct 2026

गोरखपुर: हजारीपुर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

19 Oct 2026

VIDEO: शोभायात्रा में महाकाली ने दिखाया रौद्र रूप, चमकीं तलवारें, हैरतअंगेज करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

19 Oct 2026

गोरखपुर: नवरात्र पर असुरन चौराहे के पास लगा मेला

19 Oct 2026

आरएसएस स्वयंसेवकों ने मनाया विजयदशमी उत्सव, नगर में किया पथ संचलन

19 Oct 2026

बस्ती: दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ी, शाम होते ही पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

19 Oct 2026

संतकबीरनगर: संत कबीर बाल आश्रम के बच्चों ने जताई मेला घूमने की इच्छा, चेयरमैन ने दी आर्थिक मदद

19 Oct 2026

Video: यहां जलेगा छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा रावण,विधायक पुरंदर बोले-दशहरा उत्सव में सब आयें और पुण्य का भागी बनें

19 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: गोनहाताल में धधकते अंगारों पर चले 17 भक्त

19 Oct 2026

गौर में दो घरों में चोरी करने वाले पांच अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

19 Oct 2026

मनोरमा नदी में डूबने से युवक की मौत

19 Oct 2026

देवी मंदिरों पर उमड़े लोग, हवन पूजन कर मांगा आशीर्वाद

19 Oct 2026

बरोहिया चौराहे पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

19 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed