{"_id":"685547fb06756d084308e678","slug":"video-the-people-of-kinnaur-got-angry-against-the-professor-for-using-objectionable-words-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ: आपत्तिजनक शब्द कहने पर प्रोफेसर के खिलाफ फूटा किन्नौर के लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ: आपत्तिजनक शब्द कहने पर प्रोफेसर के खिलाफ फूटा किन्नौर के लोगों का गुस्सा
बीते आठ जून को किन्नौर में आयोजित हुए साहित्य महोत्सव में प्रोफेसर मीनाक्षी पॉल की ओर से दिए गए आपत्तिजनक बयान पर किन्नौर के लोग भड़क गए हैं। शुक्रवार को जिले के लोगों ने प्रोफेसर के खिलाफ रिकांगपिओ में रोष रैली निकाली। लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में एफआईआर करने की गुहार लगाई। प्रोफेसर मीनाक्षी पॉल की ओर से कल्पा साहित्य महोत्सव में किन्नौर की महिलाओं को कानूनी तौर पर संपत्ति के संबंध में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में विशाल रोष रैली का आयोजन किया गया। यह रोष रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर पीएनबी होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। रैली में किन्नौर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया। रैली को संबोधित करते हुए रमेश नेगी, आराधना नेगी, रूप कुमार नेगी और दिनेश नेगी ने कहा कि प्रोफेसर को उसी मंच पर आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, जहां उन्होंने कथित आपत्तिजनक बयान दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।