{"_id":"66029e3008743e243b0756ec","slug":"video-vikramaditya-singh-statement-on-himachal-election-and-kangana-ranaut","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विक्रमादित्य बोले-जल्द जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, कंगना रणौत पर ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विक्रमादित्य बोले-जल्द जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, कंगना रणौत पर ये कहा
हिमाचल प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। एक-दो दिन में चंडीगढ़ में बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। विक्रमादित्य सिंह मंगलवार को प्रतिभा सिंह के साथ रामपुर में चार दिवसीय फाग मेले के शुभारंभ पर पहुंचे थे। वहीं, बागियों पर उन्होंने कहा कि जो गए हैं, उनके लिए शुभकामनाएं हैं। नए परिवार में गए हैं, लेकिन क्या उस परिवार में अपना घर बना पाएंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणौत के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं और हम उनका मान-सम्मान करते हैं। लेकिन आपदा के समय कंगना प्रभावित लोगों के दुख-दर्द बांटने के लिए वहां पर नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को फैसला लेना है कि आने वाले समय में उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जिसे मिलने के लिए व छोटे से छोटे काम करवाने के लिए उनके पास मुंबई शहर जाने का किराया देना पड़ेगा। क्योंकि यह तय है कि कंगना इतनी जल्दी अपने फिल्मी कॅरियर का त्याग नहीं करेंगी। क्या मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग हर छोटा-बड़ा काम करवाने के लिए मुंबई जाएंगे, इस संबंध में कंगना को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रतिभा के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करना व सरकार को मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण है, उस दृष्टि से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। लेकिन फिर भी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ा है। हाईकमान के फैसले पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।