{"_id":"6814b6c23924f7d52001c673","slug":"video-522-artists-registered-for-grading-in-sirmaur-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: सिरमौर में ग्रेडिंग के लिए 522 कलाकारों ने करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: सिरमौर में ग्रेडिंग के लिए 522 कलाकारों ने करवाया पंजीकरण
गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला सिरमौर के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जा रहा है। इसके लिए ग्रेडिंग की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जिला परिषद भवन नाहन (एसएफडीए हाल) में ऑडिशन आयोजित किए गए, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला भाषा अधिकारी सिरमौर कांता नेगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय मेलों व उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण और उन्हें श्रेणीबद्ध करने के लिए ये चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयनित कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाएगा और उन्हें विभिन्न मेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अब तक जिला सिरमौर में 522 कलाकारों ने भाषा एवं संस्कृति विभाग में अपना पंजीकरण करवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।