{"_id":"67e0f83dfbf7e71f59002155","slug":"video-meritorious-students-honored-in-government-college-pazhouta-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजकीय महाविद्यालय पझौता में नवाजे मेधावी, विद्यार्थियों ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजकीय महाविद्यालय पझौता में नवाजे मेधावी, विद्यार्थियों ने डाली नाटी
सिरमौर जिले के राजकीय महाविद्यालय पझौता का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. जोगेंद्र हाब्बी तथा अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री विद्यानंद सरैक रहे। राजकीय महाविद्यालय पझौता की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा द्वारा अतिथियों के औपचारिक स्वागत के बाद महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। बताया कि यह सत्र महाविद्यालय के लिए अध्यापकों व विद्यार्थियों की विशेष उपलब्धियों से भरा रहा है। इस दाैरान मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने विद्यार्थियों को आधुनिकता के अनुकरण के साथ ही संस्कृति के प्रति दायित्व का बोध कराया। महाविद्यालय के प्रो. विजेंदर कंवर (राजनीति शास्त्र), प्रो. सौरभ ठाकुर (अंग्रेजी), प्रो.आशा रानी व प्रोफेसर अनिकेत (वाणिज्य) समारोह के विभिन्न सत्रों में मंच संचालक की भूमिका में रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।