{"_id":"6ad5c60b1936b9064d01afe2","slug":"video-nahan-dussehra-effigies-rain-paper-damage-artisans-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में बारिश से गल रहा रावण का पुतला, खुले मैदान में काम करने को मजबूर कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में बारिश से गल रहा रावण का पुतला, खुले मैदान में काम करने को मजबूर कारीगर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:56 PM IST
Link Copied
नाहन में दशहरा उत्सव की तैयारियों के बीच रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बना रहे कारीगरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार कारीगरों को नगर परिषद की ओर से भवन में जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई है, जिसके चलते उन्हें खुले मैदान में ही पुतले तैयार करने पड़ रहे हैं। बारिश के कारण पुतलों में इस्तेमाल होने वाला कागज गल रहा है, वहीं कारीगरों को रात भी खुले पैवेलियन में बिताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
खुले मैदान में पुतले बनाने के दौरान बारिश उनके काम में बाधा बन रही है। कागज भीगकर खराब होने से पुतलों को नुकसान पहुंच रहा है और कारीगरों को दोबारा मेहनत करनी पड़ रही है। इसके अलावा दिन के समय मैदान में बच्चे क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हैं। ऐसे में खेल के दौरान गेंद लगने से भी तैयार हो रहे पुतलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है।
उत्तर प्रदेश से नाहन आए कारीगर गुलफाम ने बताया कि बारिश के कारण इस बार पुतले बनाने में इस्तेमाल होने वाला पूरा कागज गल गया। इसके चलते उन्हें दोबारा मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि खुले स्थान पर काम करने और रात बिताने के कारण भी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
कारीगर गुलफाम ने नगर परिषद से मांग की कि उन्हें पहले की तरह पुतले तैयार करने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जगह उपलब्ध करवाई जाए। इससे वे बारिश और अन्य बाधाओं से बचकर समय पर काम पूरा कर सकेंगे।
कारीगरों का कहना है कि सुरक्षित जगह मिलने से वे दशहरा उत्सव से एक दिन पहले पुतलों को चौगान में लाकर स्थापित करने की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने नगर परिषद से भविष्य में भी पुतले बनाने के लिए पहले की तरह उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।