फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Nahan Ward 6 Naya Bazaar Road Potholes and Poor Condition

सिरमौर: नाहन के वार्ड-6 में गड्ढों में गुम सड़क, पुलिस थाने के सामने बदहाली; 10 दिन भी नहीं टिकती मरम्मत

Wed, 14 Oct 2026 02:13 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:13 PM IST
Nahan Ward 6 Naya Bazaar Road Potholes and Poor Condition
शहर के नया बाजार में पुलिस थाना नाहन के सामने सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। वार्ड नंबर छह में चंबा मैदान की ओर जाने वाला यह मार्ग गड्ढों से भरा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद मरम्मत तो होती है, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क फिर उखड़ने लगती है। लोगों के अनुसार, मरम्मत का काम दस दिन भी नहीं टिक पाता और सड़क दोबारा बदहाल हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों से बचने की कोशिश में दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। बच्चों को भी चोटें लग रही हैं। वहीं, सड़क से उड़ने वाली धूल-मिट्टी ने आसपास के दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद और नगर परिषद को कई बार लिखित शिकायतें देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों को उम्मीद थी कि नगर परिषद में नई सत्ता आने के बाद सड़क की हालत सुधरेगी, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार की अस्थायी मरम्मत से समस्या दूर नहीं होगी। सड़क का नए सिरे से निर्माण करने के साथ दोनों ओर नालियां बनाना भी जरूरी है। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने बताया कि नई नगर परिषद ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। सड़क की बदहाली उनके संज्ञान में है और इसकी हालत सुधारने के लिए बजट का प्रावधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होते ही सड़क को सुधारने का काम किया जाएगा। स्थानीय निवासी शाहिद अली ने बताया कि यह सड़क साल के बारहों महीने टूटी रहती है। उनके अनुसार, कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क पर ठोकर लगने से गिरने वालों की संख्या भी कम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली गुल होने पर यहां अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। जाकिर हुसैन ने बताया कि सड़क पर गड्ढे ज्यादा हैं और सही सड़क कम दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत की जा चुकी है। उनके अनुसार, नगर परिषद अध्यक्ष ने 15 सितंबर तक सड़क ठीक करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन काम नहीं हुआ। दुकानदार आज भी धूल-मिट्टी के बीच काम करने को मजबूर हैं। आरके शर्मा ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि केवल मरम्मत से काम नहीं चलेगा। इसका नए सिरे से निर्माण होना चाहिए। उन्होंने सड़क के दोनों ओर नालियां बनाने की जरूरत भी बताई। उनके अनुसार, धूल-मिट्टी के कारण दुकानों में बैठना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी आरिश ने बताया कि वह कई बार इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गड्ढों में पैर फंसने से उनके बाजुओं और कोहनियों में चोट लगी है। उन्होंने कहा कि बचपन से सड़क की यही स्थिति देखते आ रहे हैं, लेकिन अब तक हालात नहीं बदले। स्थानीय लोग अब सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था होने का इंतजार कर रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष के अनुसार, बजट उपलब्ध होने के बाद सुधार कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में एटीएम के बाहर मारपीट, केस दर्ज

14 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा; भस्म आरती में गूंजे जयकारे

14 Oct 2026

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026
विज्ञापन

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026

VIDEO: दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, बैटरी-इन्वर्टर और गैस सिलिंडर ले गए चोर

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed