{"_id":"6a7854008618ff92d30197f2","slug":"video-paonta-sahib-tiranga-samman-yatra-bjym-youth-sirmaur-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: पांवटा साहिब में तिरंगा सम्मान यात्रा, 100 से अधिक बाइकों पर सवार युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: पांवटा साहिब में तिरंगा सम्मान यात्रा, 100 से अधिक बाइकों पर सवार युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जोश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:48 PM IST
Link Copied
राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की ओर से रविवार को भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। सूरजपुर स्थित शहीद शेर सिंह स्मारक से शुरू हुई यात्रा में 100 से अधिक बाइक सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी भी युवाओं के साथ मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। युवाओं ने तिरंगे के सम्मान और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विधायक सुखराम चौधरी और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी ने तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब देश का युवा राष्ट्रध्वज और शहीदों के सम्मान में एकजुट होता है तो इससे राष्ट्र की मजबूती का संदेश जाता है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत है।
तिरंगा यात्रा सूरजपुर से शुरू होकर मुख्य बाजार के रास्ते शहीद बलबीर सिंह स्मारक बेहड़ेवाला पहुंची। यहां शहीद को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा शहीद सोहन सिंह स्मारक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को नमन करना है।
उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब का युवा राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक विषय में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार है।
सावन के पावन अवसर पर पांवटा साहिब से बड़ी संख्या में युवा कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गए हुए हैं। इसके बावजूद 100 से अधिक बाइक सवार युवाओं का तिरंगा यात्रा में शामिल होना युवाओं के राष्ट्रप्रेम और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
भाजयुमो अध्यक्ष संयम गुप्ता ने यात्रा में शामिल युवाओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब से निकली तिरंगा यात्रा युवा शक्ति, राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश देने में सफल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।