{"_id":"68554a9f38b0ebf5c90e4f09","slug":"video-sirmour-kuldeep-rana-said-625-kabaddi-players-of-the-state-will-create-a-stir-from-today-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कुलदीप राणा बोले- प्रदेश के 625 कबड्डी खिलाड़ी मचाएंगे आज से धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कुलदीप राणा बोले- प्रदेश के 625 कबड्डी खिलाड़ी मचाएंगे आज से धमाल
जिला सिरमौर कबड्डी संघ की ओर 21 और 22 जून को लड़के और लड़कियों की पहली अंडर-18 यूथ गेम्स राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में लड़कियों की 16 और लड़कों की 21 टीमों के करीब 625 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी जिला सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा करेंगी। शुक्रवार को लड़कियों के वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। 22 जून को लड़कों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी संघ की जिला टीमें, साई हॉस्टल, खेलो इंडिया सेंटर और हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ से मान्यता प्राप्त कुछ अकादमी, की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने पहली अंडर-18 यूथ गेम्स की मेजबानी जिला सिरमौर कबड्डी संघ को देने के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश कबड्डी संघ के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने हाल ही में प्रो कबड्डी में जिला सिरमौर के अनिल जस्टा के चयन पर कबड्डी संघ की ओर से बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रो कबड्डी के इस सीजन में प्रदेश के 8 खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, सचिव ग्यार सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष जवाहर देसाई, मीडिया प्रभारी सतीश कपूर, सदस्य कुलदीप सैनी, ओपी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।