{"_id":"69560a7e397553007e04e0a3","slug":"video-sirmour-meritorious-students-honored-at-vidyakunj-school-vikrambagh-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: विद्याकुंज स्कूल विक्रमबाग में मेधावी बच्चे किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: विद्याकुंज स्कूल विक्रमबाग में मेधावी बच्चे किए सम्मानित
विद्या कुंज पब्ल्कि स्कूल विक्रमबाग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि आस्था सोसायटी की संस्थापक सदस्य आभा चौहान, पंचायत प्रधान हनीफ और सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता बीना शर्मा विशेष अतिथि रही। विशेष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य सोनिया ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवदेन पेश कर स्कूल की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। बच्चों ने फैंसी ड्रेस, कलास्किल डांस चटक-मटक..., समेत हिंदी, पहाड़ी, हरियणवी और पंजाबी गीतों पर नृत्य पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें महक, मुस्कान, परीक्षित राठौर, पीयूष धीमान, कुनाल, मीनाक्षी, जतिन कुमार, मेहरूनिशा व शिबा शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।