Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Video: Out-of-control truck crashes into a kiosk at a sharp turn near Navodaya School; entire incident captured on CCTV.
{"_id":"6a82fee3130e202c060598ab","slug":"video-video-out-of-control-truck-crashes-into-a-kiosk-at-a-sharp-turn-near-navodaya-school-entire-incident-captured-on-cctv-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नवोदय स्कूल के पास तीखे मोड़ पर बेकाबू ट्रक खोखे में घुसा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नवोदय स्कूल के पास तीखे मोड़ पर बेकाबू ट्रक खोखे में घुसा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
नाहन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर नवोदय विद्यालय के समीप एक बार फिर भारी वाहन की अनियंत्रित रफ्तार ने हादसे का खतरा बढ़ा दिया। हाईवे के तीखे मोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खोखे में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ, जबकि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकानदार अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें ट्रक मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खोखे की ओर जाता दिखाई दे रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में दुकान मालिक को भी काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कालाअंब-पांवटा साहिब तक इस मार्ग पर भारी भरकम ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खासकर मोड़ वाले हिस्सों में तेज रफ्तार और भारी वाहनों के अनियंत्रित होने से हाईवे पर चलने वाले छोटे वाहनों और सड़क किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोगों ने मांग की है कि संवेदनशील मोड़ों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।