{"_id":"6a353b0452837de05809eefd","slug":"video-workshop-for-beos-held-at-diet-nahan-training-provided-on-finance-and-office-management-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डाइट नाहन में बीईओ के लिए कार्यशाला आयोजित, वित्त और कार्यालय प्रबंधन का मिला पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डाइट नाहन में बीईओ के लिए कार्यशाला आयोजित, वित्त और कार्यालय प्रबंधन का मिला पाठ
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एवं डाइट नाहन के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षा खंडों के प्रशासनिक कामकाज और वित्तीय प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाना था। बैठक में एसओ अरुण शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यालयीन प्रक्रियाओं और वित्तीय कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बजट आवंटन, बिल पास करने की प्रक्रिया, ऑडिट और सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत होने वाले तमाम वित्तीय लेन-देन के नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बीईओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में वित्तीय नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि कामकाज में किसी प्रकार की बाधा या त्रुटि न आए। कार्यशाला में डॉ. शैली गोपाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।