{"_id":"6abcdc0dee3fea64920c8414","slug":"video-bjp-solan-shailendra-gupta-questions-col-sanjay-shandil-presence-in-government-meetings-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले- कर्नल संजय शांडिल किस हक से सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले- कर्नल संजय शांडिल किस हक से सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में जा रहे
Ankesh Dogra
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:23 PM IST
Link Copied
भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल के सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता में गुप्ता ने आरोप लगाया कि संजय शांडिल लगातार सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और अधिकारियों के साथ बैठकों में भी सवाल उठा रहे हैं।
शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीते दिनों उपायुक्त कार्यालय में आयोजित एक बैठक में कर्नल संजय शांडिल ने फोरलेन निर्माण में सामने आ रही अव्यवस्थाओं और नगर निगम की दुकानों के बढ़ाए गए किराये को लेकर अधिकारियों से सवाल किए।
भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि कर्नल संजय शांडिल किस हैसियत से अधिकारियों से सवाल कर रहे थे। उनका कहना था कि संजय शांडिल न तो किसी कमेटी के सदस्य हैं और न ही उन्हें बैठक में बुलाया गया था।
गुप्ता ने कहा कि इसके बावजूद उनका सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
प्रशासन पर भी साधा निशाना
शैलेंद्र गुप्ता ने सोलन प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन धृतराष्ट्र बनकर बैठा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नल संजय शांडिल सोलन में आयोजित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को जवाब देना चाहिए कि सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में कर्नल संजय शांडिल की भूमिका क्या है और उन्हें किस आधार पर इन बैठकों में शामिल होने की अनुमति मिल रही है।
भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान फोरलेन निर्माण और नगर निगम की दुकानों के किराये से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए और सरकार से इन मामलों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।