{"_id":"6ae9b200903cb8d044045da7","slug":"video-bjp-targets-congress-over-sir-issue-accuses-it-of-spreading-misleading-propaganda-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: भाजपा ने एसआईआर मामले पर कांग्रेस पर साधा निशाना, भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: भाजपा ने एसआईआर मामले पर कांग्रेस पर साधा निशाना, भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप
भाजपा सोलन शहरी मंडल ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधा। भाजपा मंडल ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने और भ्रामक प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने एसआईआर प्रक्रिया को सांविधानिक और पारदर्शी बताया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर कोई नई राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। इस पुनरीक्षण में मृत मतदाताओं, स्थान बदलने वालों और दोहरी प्रविष्टियों वाले नाम सामने आए हैं। राहुल गांधी ने देशभर में 13.30 करोड़ नाम हटाए जाने को वोट चोरी से जोड़ा है। उन्होंने लगभग 15 फीसदी मतदाताओं के नाम काटे जाने की बात कही। भाजपा ने इसे राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास बताया। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र ने कहा कि हटाए गए सभी नाम गलत नहीं हैं। इनके पीछे माैत और स्थान परिवर्तन जैसे विभिन्न कारण शामिल हैं। राहुल गांधी 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के तीन फीसदी वोट शेयर अंतर का हवाला दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।