{"_id":"6ae1d698495e0bc1d40f0b27","slug":"video-education-director-ashish-kauhli-inspects-cbse-dharampur-school-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: शिक्षा निदेशक आशीष कौहली ने किया सीबीएसई धर्मपुर स्कूल का निरीक्षण, शिक्षकों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: शिक्षा निदेशक आशीष कौहली ने किया सीबीएसई धर्मपुर स्कूल का निरीक्षण, शिक्षकों से की चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 04:33 PM IST
Link Copied
प्रदेश के शिक्षा निदेशक आशीष कौहली ने धर्मपुर स्थित सीबीएसई स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पढ़ाई से संबंधित जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा निदेशक ने सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों से बातचीत कर स्कूल में दी जा रही शिक्षा, शिक्षण व्यवस्था और उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान शिक्षकों को एमबीडी की पुस्तकों से न पढ़ाने के निर्देश दिए गए।
स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने शिक्षा निदेशक को स्कूल भवन की मरम्मत की जरूरत और अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उनके समक्ष रखे।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद और शिक्षकों से चर्चा के माध्यम से स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी ली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।