{"_id":"6b056862f4e580136a04935d","slug":"video-guru-nanak-dev-prakash-parv-kandaghat-gurdwara-solan-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कंडाघाट गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया, गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कंडाघाट गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया, गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:05 PM IST
Link Copied
सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व कंडाघाट स्थित गुरुद्वारा साहिब में बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची और गुरु चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग मंगलवार को विधिवत रूप से डाला गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने मधुर स्वर में गुरबाणी कीर्तन और गुरु महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
विशेष दीवान के दौरान कथावाचकों ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगत को 'किरत करो, नाम जपो और वंड छको' के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया।
दीवान की समाप्ति और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया। इस दौरान सेवादारों ने जोड़ा घर और लंगर सेवा में पूरी निष्ठा के साथ योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।