{"_id":"6ae864701c68dc5efb08f45a","slug":"video-himalayan-queen-second-train-dharampur-to-shimla-started-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कालका-शिमला रेललाइन पर दूसरी ट्रेन हिमालयन क्वीन शुरू, पहले दिन विदेशी पर्यटकों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कालका-शिमला रेललाइन पर दूसरी ट्रेन हिमालयन क्वीन शुरू, पहले दिन विदेशी पर्यटकों ने किया सफर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:52 PM IST
Link Copied
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेललाइन पर पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से हिमालयन क्वीन की दूसरी ट्रेन सेवा शुरू की गई है। सोमवार, 2 नवंबर को धर्मपुर रेलवे स्टेशन से हिमालयन क्वीन दोपहर 1 बजकर 28 मिनट पर शिमला के लिए रवाना हुई। पहले दिन ही विदेशी पर्यटकों ने इस ट्रेन में सफर किया।
कालका-शिमला रेललाइन पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दूसरी ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। अब पहली ट्रेन में सीटें नहीं मिलने की स्थिति में पर्यटकों के पास सफर के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा।
जानकारी के अनुसार, हिमालयन क्वीन को विदेशी पर्यटकों की पसंद माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह ट्रेन देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होगी। खासकर उन यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें पहली ट्रेन में सीट नहीं मिल पाती थी।
दूसरी ट्रेन सेवा शुरू होने से कालका-शिमला रेललाइन पर पर्यटकों को सफर के अधिक विकल्प मिलेंगे और पर्यटन सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।