{"_id":"6a9e999e1e9fe2ecd5054187","slug":"video-hrtc-pensioners-solan-pending-dues-da-arrears-demand-government-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में परिवहन पेंशनरों ने फिर उठाया एरियर-डीए का मुद्दा, बोले- हमारे साथ हो रहा भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में परिवहन पेंशनरों ने फिर उठाया एरियर-डीए का मुद्दा, बोले- हमारे साथ हो रहा भेदभाव
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:31 PM IST
Link Copied
पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन सोलन इकाई की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात के करीब तीन माह बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ है। इससे बुजुर्ग पेंशनरों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं और उन्हें अपने हक के लिए भटकना पड़ रहा है।
बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने की। पेंशनरों ने कहा कि सरकार से बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
पेंशनरों के अनुसार जनवरी 2016 से मई 2022 तक के एरियर की एक किश्त का भी अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों की लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी की अदायगी भी लंबित है।
पेंशनरों ने बताया कि सेवाकाल के दौरान मिलने वाला रात्रि भत्ता, ओवरटाइम और टीए भी वर्ष 2018 से लंबित है। इसके साथ ही तीन प्रतिशत डीए का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है।
जल्द भुगतान करने की मांग
पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि उनके एरियर, डीए और अन्य सभी लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेंशनरों के साथ भेदभाव कर रही है। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय तक सेवा देने के बाद भी उन्हें अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से पेंशनरों के साथ कथित भेदभाव की नीति बंद करने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आग्रह किया। बैठक में कहा गया कि लंबित भुगतान होने से बुजुर्ग पेंशनरों को काफी राहत मिलेगी।
बैठक में संगठन के मुख्य सलाहकार सत प्रकाश भारद्वाज, उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, प्रधान सुरेश ठाकुर, महासचिव जगदीश चंद ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान राम गोपाल भारद्वाज, उपप्रधान रमेश चंद शर्मा, कानूनी सलाहकार गोपाल सिंह ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव प्रताप चंद, संगठन सचिव प्रकाश बाबू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।