{"_id":"6a991c627e1691926e013590","slug":"video-jabli-solan-heavy-rain-shopkeeper-saved-life-video-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: जाबली में दुकान पर अचानक आया भारी पानी, बाहर भागकर दुकानदार ने बचाई जान; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: जाबली में दुकान पर अचानक आया भारी पानी, बाहर भागकर दुकानदार ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:36 PM IST
Link Copied
धर्मपुर क्षेत्र के जाबली में सुबह हुई बारिश के दौरान एक दुकान के पास अचानक भारी मात्रा में पानी पहुंच गया। पानी का तेज बहाव देखकर दुकान में मौजूद दुकानदार ने समय रहते बाहर निकलकर भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकानदार दुकान से बाहर निकलता है। उसके कुछ ही क्षण बाद दुकान के ऊपर से भारी मात्रा में पानी तेज बहाव के साथ नीचे आता है। अचानक आए पानी से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि सुबह हुई बारिश के बाद जाबली और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। तेज बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और बारिश के पानी के तेज बहाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
धर्मपुर क्षेत्र में इन दिनों बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। कई जगहों पर सड़कें बंद होने से आवाजाही भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों को बारिश के दौरान नदी-नालों और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
जाबली में दुकान के पास हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। वीडियो में कुछ ही सेकंड में पानी के अचानक बढ़े बहाव को देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।