{"_id":"6ac758fc82c9884b80071137","slug":"video-kandaghat-newly-elected-ward-members-drug-deaddiction-awareness-training-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को नशा निवारण अभियान की जानकारी, पंचायत स्तर पर उन्मूलन पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को नशा निवारण अभियान की जानकारी, पंचायत स्तर पर उन्मूलन पर चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:19 PM IST
Link Copied
विकास खंड कंडाघाट में नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार कंडाघाट में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन वार्ड सदस्यों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं और नशा निवारण अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओपी शर्मा ने नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को विभाग की विभिन्न योजनाओं और नशा निवारण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने वार्ड सदस्यों से अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ निभाने का आह्वान किया।
ओपी शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका ग्रामीण स्तर पर महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नव निर्वाचित सदस्यों से पंचायत के विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ करने की अपील की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें बीएमओ सायरी डॉ. अजय सिंह स्रोत अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. अजय सिंह ने युवाओं में नशे की समस्या और पंचायत स्तर पर इसके उन्मूलन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका और स्थानीय स्तर पर जागरूकता के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने पर जानकारी साझा की।
प्रशिक्षण के दौरान नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को पंचायत स्तर पर विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।