Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
VIDEO : overnor and cm distributed degrees to 1311 meritorious students in the convocation ceremony of Nauni University.
{"_id":"65744ccdcd58724bb206c057","slug":"video-overnor-and-cm-distributed-degrees-to-1311-meritorious-students-in-the-convocation-ceremony-of-nauni-university","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नौणी विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 1311 मेधावियों को बांटीं डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नौणी विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 1311 मेधावियों को बांटीं डिग्रियां
नौणी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने डॉ. एलएस नेगी सभागार में शनिवार को 1311 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान कीं। मुख्यमंत्री ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दीक्षांत समारोह के दौरान औद्यानिकी और वानिकी, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और एमबीए कार्यक्रमों में 658 स्नातक, 565 स्नातकोत्तर और 88 डॉक्टरेट डिग्रियां दी गईं। इस दौरान 23 स्वर्ण पदक और 773 मेरिट प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। वहीं, सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. आरसी अग्रवाल को उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए दीक्षांत समारोह के दौरान मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक कौशल विकास छात्रावास और विवेकानंद योग और ध्यान केंद्र का भी उद्घाटन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।