{"_id":"6b091d33b88cc2eaff0cbb01","slug":"video-sikh-youth-stopped-from-patwari-exam-over-kara-kirpan-solan-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कड़ा और कृपाण पहनकर परीक्षा देने पहुंचे सिख युवक को रोका, सोलन में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ा और कृपाण पहनकर परीक्षा देने पहुंचे सिख युवक को रोका, सोलन में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान विवाद
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:38 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सोलन में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान एक सिख युवक को धार्मिक प्रतीक कड़ा और कृपाण पहनने के कारण परीक्षा देने से रोकने का आरोप लगा है। मामला सोलन के आंजी स्थित देव भूमि सेंटर का है। युवक जश्नदीप सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान उनसे कड़ा और कृपाण उतारने के लिए कहा गया। धार्मिक प्रतीकों को उतारने से इनकार करने पर उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया।
जश्नदीप सिंह ने बताया कि वह पटवारी भर्ती परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें कड़ा और कृपाण पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह कई परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं और उन दौरान कड़ा व कृपाण पहनने को लेकर उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था। हालांकि, पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान पहली बार उन्हें ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ा।
युवक के अनुसार, परीक्षा केंद्र में उनसे उनके धार्मिक प्रतीक उतारने के लिए कहा गया, जबकि सिख धर्म में कड़ा और कृपाण धार्मिक आस्था, परंपरा और पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रतीकों को उतारना उनकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध है।
इस घटना पर जश्नदीप सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सिख समुदाय ने हमेशा देश और धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद धार्मिक प्रतीकों के कारण एक सिख युवक को परीक्षा से वंचित होना पड़ा, जो बेहद दुखद है।
फिलहाल यह मामला परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर धार्मिक प्रतीकों और परीक्षा संबंधी नियमों के पालन के सवाल खड़े कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।