{"_id":"6a97ac70486a4792e008ea17","slug":"video-solan-apple-laden-pickup-overturns-in-shamlech-driver-safe-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: शमलेच में पलटी सेब से भरी पिकअप, पेटियां सड़क पर बिखरीं, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: शमलेच में पलटी सेब से भरी पिकअप, पेटियां सड़क पर बिखरीं, चालक सुरक्षित
परवाणू-शिमला फोरलेन पर कुमारहट्टी बाईपास शमलेच में एक सेब से लदी पिकअप पलट गई। गमीमत रही कि इसमें चालक बाल-बाल बच गया, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। पिकअप के पलटने से इसमें लदी सेब की पेटियां सड़क पर बिखर गई। हादसा देररात हुई। हालांकि सुबह सेब मालिक ने दूसरी पिकअप मंगवाकर सेब उसमें लोड कर बाहरी राज्य की मंडियों में भेज दिया। गौरतलब है कि शमलेच में बार-बार वाहन पलटते रहते हैं। यहां पर दो दिन पहले ही एक लकड़ी से भरा ट्राला पलट गया था। वहीं उसी दिन रात को किसी वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।