{"_id":"6afaef4d369f647c430ccc0c","slug":"video-solan-rachna-dhaliwal-advises-verify-icse-registration-before-enrolling-children-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: रचना धालीवाल बोलीं- आईसीएसई पंजीकरण जांचकर ही बच्चों का करवाएं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: रचना धालीवाल बोलीं- आईसीएसई पंजीकरण जांचकर ही बच्चों का करवाएं दाखिला
सोलन। हिमाचल प्रदेश प्री-स्कूल एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष रचना धालीवाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का किसी भी प्री-स्कूल में दाखिला करवाने से पहले संस्थान का वैध ईसीसीई पंजीकरण प्रमाणपत्र अवश्य देखें। सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केवल सीबीएसई या आईसीएसई की संबद्धता अथवा शिक्षा विभाग से मान्यता होना, ईसीसीई अधिनियम के तहत आवश्यक पंजीकरण का विकल्प नहीं है। धालीवाल ने कहा कि अभिभावकों को यह समझना होगा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा केवल बच्चों को एबीसीडी या गिनती सिखाने तक सीमित नहीं है। यह बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भावनात्मक विकास और सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ा विषय है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि बच्चे का दाखिला करवाने से पहले स्कूल का आईसीएसई पंजीकरण प्रमाणपत्र अवश्य जांचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।