{"_id":"68bad1d63bf8a65ae5023801","slug":"video-solan-shailendra-said-people-will-get-diwali-gift-due-to-reduction-in-gst-rates-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: शैलेंद्र बोले- जीएसटी दरें घटने से लोगों को मिलेगा दिवाली का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: शैलेंद्र बोले- जीएसटी दरें घटने से लोगों को मिलेगा दिवाली का तोहफा
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए जीएसटी रिफोर्मस 2.0 को भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र ने देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिवाली तोहफा बताया है। उन्होंने कहा कि यह सुधार केवल कर ढांचे को आसान बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर सीधे जनता की जेब, उद्योग जगत और समग्र अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। शैलेंद्र ने कहा कि इस सुधार से ऑटोमोबाइल, सीमेंट, उपभोक्ता वस्तुएं और बैंकिंग सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा। कर घटने से जरूरी सामान सस्ते होंगे, इससे आम उपभोक्ता की क्रय शक्ति बढ़ेगी। जब आम आदमी को राहत मिलेगी तो उसकी खरीदारी बढ़ेगी और इसका असर बाजार की मांग और उद्योग की रफ्तार पर पड़ेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की सोच के साथ काम करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।