{"_id":"6ae6d26decb04d8caa0add7a","slug":"video-tour-de-sanawar-mountain-biking-xco-competition-2026-solan-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कसौली की पहाड़ियों में शुरू हुई 'टूर डी सनावर' माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता, 150 से अधिक साइकिलिस्ट ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कसौली की पहाड़ियों में शुरू हुई 'टूर डी सनावर' माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता, 150 से अधिक साइकिलिस्ट ले रहे हिस्सा
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की कसौली पहाड़ियों में रविवार, 1 नवंबर को ‘टूर डी सनावर’ माउंटेन बाइकिंग क्रॉस-कंट्री ओलंपिक (XCO) प्रतियोगिता का सातवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 150 से अधिक साइकिलिस्ट अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
यह आयोजन द लॉरेंस स्कूल सनावर के ऐतिहासिक परिसर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का संयुक्त आयोजन द लॉरेंस स्कूल, द ओल्ड सनावेरियन सोसाइटी और हास्टपा की ओर से किया जा रहा है।
वर्ष 2018 में शुरू हुई यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इसमें द लॉरेंस स्कूल, लवडेल, भवन विद्यालय, ऑकलैंड हाउस स्कूल, स्टोक्स मेमोरियल स्कूल और एटीएस सहित कई प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनके अलावा अनुभवी एमेच्योर और प्रोफेशनल साइकिलिस्ट भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण क्रॉस-कंट्री ओलंपिक (XCO) प्रारूप रहेगा। इसमें प्रतिभागियों को 3 से 6 किलोमीटर लंबे चुनौतीपूर्ण सर्किट पर साइकिलिंग करनी होगी।
इस दौरान कठिन चढ़ाइयां, घुमावदार रास्ते और तेज ढलान साइकिलिस्ट की सहनशक्ति, संतुलन और तकनीकी कौशल की परीक्षा लेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी गति के साथ-साथ रास्तों पर नियंत्रण और बेहतर रणनीति का भी प्रदर्शन करना होगा।
प्रतियोगिता में तीन रेसों के तहत पांच प्रमुख श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें स्कूल जूनियर बालक और बालिका वर्ग भी शामिल हैं। विभिन्न श्रेणियों में साइकिलिस्ट अपनी क्षमता के अनुसार मुकाबले में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए कुल तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। नकद पुरस्कारों के अलावा विजेताओं को ब्रांडेड साइकिलें और साइक्लिंग गियर भी दिए जाएंगे।
इसके साथ ही उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग राइडर’ सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में साइकिलिंग के प्रति रुचि बढ़ाना और माउंटेन बाइकिंग को एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में प्रोत्साहित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।